फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Iron rod in cream roll in Lucknow.

Lucknow: क्रीम रोल में निकली लोहे की रॉड, खाते समय बच्ची को लगी चोट तो निकलने लगा खून, मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Dec 2024 05:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

अधिवक्ता ने बताया कि क्रीम रोल खाते समय बच्ची के मुंह में चोट लग गई और उसके मुंह से खून निकलने लगा। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
Iron rod in cream roll in Lucknow.
क्रीम रोल में निकली लोहे की रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अधिवक्ता की बेटी के क्रीम रोल में लोहे की रॉड निकली। इसकी वजह से सात साल की बच्ची के मुंह में चोट लग गई। घटना के अगले दिन उन्होंने बेकरी में और गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

विज्ञापन


हजरतगंज में वैशाली अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता क्रांतिवीर सिंह के मुताबिक 21 नवंबर को गोमतीनगर के पत्रकारपुरम स्थित बेकरी से चार क्रीम रोल खरीदे थे। रात में घर पर जब उनकी सात साल की बेटी ने क्रीम रोल खाया तो उसके मुंह से खून निकलने लगा। वह रोने लगी। क्रीम रोल में लोहे की रॉड थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पार्टी ऑफिस में जमाया डेरा, रोकने को पुलिस ने कसी कमर; देखें हाईवोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चिंताजनक: युवाओं की ही नहीं... शिशुओं की भी सेहत बिगाड़ रहा मोबाइल, छीन रहा भाषा व सामाजिकता का विकास


उन्होंने बेकरी मालिक पर खाद्य पदार्थों में मिलावट और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर गोमतीनगर का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed