{"_id":"66bd2713e024c81876036454","slug":"iron-pipe-touched-wire-attendant-died-due-to-electric-shock-raebareli-news-c-101-1-rai1002-118309-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहे की पाइप तार में छुई, करंट से अनुचर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहे की पाइप तार में छुई, करंट से अनुचर की मौत
Thu, 15 Aug 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को बीआरसी केंद्र पर तैनात अनुचर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से शिक्षकों और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे सेंगर मजरे मुहैया केसरिया निवासी राजेंद्र सिंह (50) बीआरसी केंद्र डीह में अनुचर के पद पर तैनात था। बुधवार को वह अपने साथी आशीष के साथ 15 अगस्त पर झंडारोहण करने के लिए पाइप जोड़वाने सुंदरगंज चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान गया था।
पाइप जोड़वाने के बाद राजेंद्र और आशीष बाइक पर बैठ रहे थे, तभी लोहे का पाइप ऊपर से निकले बिजली के तार में छू गया। इससे करंट की चपेट में आने से अनुचर राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। खंड शिक्षाधिकारी तरूण कुमार इलाज के लिए अनुचर को सीएचसी डीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि अनुचर की करंट से मौत हो गई है। घटना से मृतक की पत्नी सुमन सिंह, बेटे सत्यम एवं बेटी बेहाल रहे। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी तरूण कुमार, सुनील मौर्य, रंजीत कुमार, अमित सिंह चौहान, नीलेश शुक्ला, बिजय बहादुर आदि शिक्षकों ने घटना पर शोक व्यक्त किया।