{"_id":"603809f28ebc3ee8f8517cf5","slug":"iron-businessman-missing-lucknow-news-lko5667850155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लोहा कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में लोहा कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड-5 निवासी लोहा कारोबारी अरविंद पांडेय बुधवार देर शाम से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिवारीजनों ने काफी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस, घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विरामखंड-5 निवासी अरविंद पांडेय का लोहे का कारोबार है। वह मूलरूप से देवरिया के सिसवा के रहने वाले हैं। विरामखंड में पत्नी रीना पांडेय व बेटी संस्कृति के साथ रहते हैं। भाई पवन पांडेय के मुताबिक, अरविंद बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे अपनी बेटी को कोचिंग से घर लेकर पहुंचे। इसके बाद मोबाइल चार्जर में लगाया। बाइक घर पर खड़ी कर दी। पैदल ही कहीं निकल गए। देर रात न लौटने पर अरविंद पांडेय की पत्नी रीना पांडेय ने इसकी जानकारी सभी परिवारीजनों को दी। सुबह तक न लौटने पर परिवारीजनों ने सूचना गोमतीनगर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कारोबारी की तलाश की जा रही है। अरविंद केघर के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।