{"_id":"6712f64166e8b376d9050e14","slug":"irctc-will-take-you-on-a-tour-to-gujarat-in-november-lucknow-news-c-13-1-lko1029-919675-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवंबर में गुजरात की सैर कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवंबर में गुजरात की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) नवंबर में गुजरात के अहमदाबाद, कच्छ, भुज व केवडिया की सैर कराएगा। सात दिनों की यात्रा का पैकेज शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में लॉन्च किया गया।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 13 से 19 नवंबर तक के टूर में फ्लाइट से लखनऊ से अहमदाबाद जाने व आने की व्यवस्था रहेगी। खानपान व ठहरने के लिए तीन सितारा होटल रहेगा। यात्रियों को कच्छ उत्सव, काला डूंगर, काली पहाड़ियां, हस्तशिल्प गांव, आईना महल, प्राग महल, सरद बाग पैलेस, कच्छ संग्रहालय, स्मृतिवन, भूकंप स्मारक संग्रहालय, रिवरफ्रंट, स्वामीनारायण मंदिर, केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घुमाया जाएगा। अकेले रुकने पर प्रति व्यक्ति 78,500 रुपये, दो लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 53 हजार रुपये, तीन के एकसाथ रहने पर प्रति व्यक्ति 49,200 रुपये का भुगतान करना होगा। बुकिंग पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइट irctctourism.com व 8287930911/902 पर कराई जा सकती है।