फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRCTC will organize a tour of Gujarat from August 1 to 7.

Lucknow News: एक से सात अगस्त तक गुजरात की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Thu, 02 Jul 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will organize a tour of Gujarat from August 1 to 7.
आईआरसीटीसी
लखनऊ। घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए आईआरसीटीसी शानदार अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने ‘खुशबू गुजरात की’ नामक पैकेज पेश किया है, जिसमें लोग राजकोट, सोमनाथ, द्वारका समेत गुजरात के मशहूर तीर्थ और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन

एक से सात जून तक के इस यात्रा पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से राजकोट और राजकोट से लखनऊ तक हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीन सितारा होटल में ठहरने और शाकाहारी खाने की भी व्यवस्था होगी। टूर के दौरान बालाजी हनुमान मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बेट द्वारका, रुक्मिणी मंदिर, शिवराजपुर बीच, कीर्ति मंदिर यानी महात्मा गांधी का जन्म स्थान, सुदामा मंदिर, सोमनाथ मंदिर, भालका तीर्थ, दीव किला, नायडा गुफाएं और गंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट http://irctctourism.com पर बुकिंग करा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930911, 8287930902, 9236391911 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed