फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRCTC to organize tours to Shaktipeeths starting from the 24th.

Lucknow News: पर्यटकों को 24 से शक्तिपीठों के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी

Sat, 13 Jun 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
IRCTC to organize tours to Shaktipeeths starting from the 24th.
लखनऊ। आईआरसीटीसी पर्यटकों को 24 से 30 जून तक शक्तिपीठों के दर्शन कराएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से हवाई जहाज द्वारा जम्मू ले जाया जाएगा। जबकि वापसी अमृतसर से होगी। पैकेज में यात्रियों के लिए होटलों में ठहरने की व्यवस्था है। इसमें नाश्ता, रात्रि भोजन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी यात्रा सहायक और स्थानीय परिवहन शामिल हैं। यात्री कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, ज्वालाजी मंदिर, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर का भी भ्रमण कराया जाएगा। प्रतिव्यक्ति पैकेज का मूल्य 71,600 रुपये है, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 59,100 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के लिए 57,500 रुपये प्रति व्यक्ति मूल्य निर्धारित है। इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और वेबसाइट के अलावा 9236391909 व 8287930902 नंबरों पर बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed