{"_id":"686bc0e1ba634013780031f2","slug":"irctc-server-been-upgraded-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1281941-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईआरसीटीसी सर्वर हो रहा अपग्रेड, टिकट बुकिंग होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईआरसीटीसी सर्वर हो रहा अपग्रेड, टिकट बुकिंग होगी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 से पहले अपग्रेडेशन पूरा करने का लक्ष्य
टिकट बुकिंग के नए नियमों के लागू होने से भी लोड बढ़ेगा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आईआरसीटीसी के सर्वर को अपग्रेड किया जा रहा है। 15 जुलाई से पहले अपग्रेडेशन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अपग्रेडेशन के बाद टिकट बुकिंग तेज हो जाएगी। यात्रियों को बुकिंग में पेश आने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट व एप पर रेलवे टिकट बुक होते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे आरक्षण काउंटरों पर टिकट बनाए जाते हैं। ऐप व वेवसाइट पर ऑनलाइन बनने वाले टिकटों की संख्या 65 प्रतिशत से अधिक रहती है, शेष काउंटरों से बनाए जाते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी ऐप व वेबसाइट पर लोड अधिक है। इससे सर्वर के सुस्त व ठप होने की शिकायतें आए दिन आती रहती हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए सवेर को अपग्रेड कर सुधारा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि आईआरसीटीसी के सर्वर को अपग्रेड करने का काम 15 जुलाई से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल, पंद्रह से तत्काल का नया नियम भी लागू किया जा रहा है। इसके तहत तत्काल कोटे की सीटों की बुकिंग के लिए यात्री के मोवाइल पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी भरने के बाद ही टिकट बुक हो सकेगा। इससे पूर्व आधार अथॉटिक यूजर ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, यह नियम पहली जुलाई से लागू किया जा चुका है।
सुस्त सर्वर से फंसती है रकम
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि आईआरसीटीसी का सबर सुस्त होने से टिकट बुक नहीं हो पाते। खाते से पैसा भी कट जाता है। ऐसे में पैसा वापस मिलने में दिक्कतें होती हैं। खासतौर पर तत्काल कोटे की सीटों की बुकिंग के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल मिल ही नहीं पाते। उन्हें अकसर मायूस होना पड़ता है।।
विज्ञापन
टिकट बुकिंग रफ्तार बढ़ेगी
आईआरसीटीसी अधिकारी बताते हैं कि सर्वर अपग्रेड हो जाने से टिकट बुकिंग रफ्तार में इजाफा होगा। यह दोगुनी तक हो जाएगी। यात्रियों को सुस्त सवर की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त सेंधमारी पर भी लगाम लग सकेगी। सूत्र बताते हैं कि ऐसी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने वाले टिकट ही न बुक कर सकें।