{"_id":"6952e435388f86a2c0079412","slug":"iranian-horse-stolen-from-karbala-found-in-unnao-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1536563-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उन्नाव में मिला कर्बला से चोरी हुआ ईरानी घोड़ा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उन्नाव में मिला कर्बला से चोरी हुआ ईरानी घोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Dec 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरामद घोड़ा व आरोपी छोटू।
लखनऊ। तालकटोरा स्थित खुदाबख्श कर्बला परिसर के अस्तबल से चोरी हुए दो लाख के ईरानी घोड़े जुलजनाह को सोमवार को पुलिस ने ढूंढ निकाला। घोड़ा उन्नाव के स्वयंवर खेड़ा मौरावां निवासी घोड़ा कारोबारी के पास मिला। पुलिस ने चोरी के आरोपी उन्नाव के हसनगंज निवासी छोटू वर्मा को पारा इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में शामिल छोटू के साले मौरावां निवासी फिरोज की तलाश की जा रही है।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य सैयद फैजी ने 24 दिसंबर को थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को घोड़े का सुराग मिला। उन्नाव के स्वयंवर खेड़ा मौरावां निवासी घोड़ा कारोबारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी जीजा-साले ने उसे 1.63 लाख का घोड़ा बेचकर रकम अपने खाते में ऑनलाइन जमा करा ली थी।
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि डेढ़ साल पहले छोटू कर्बला में नौकरी कर घोड़े की देखभाल करता था। मुहर्रम में जुलूस के साथ चलने वाले और शिया समुदाय की आस्था से जुड़े कीमती ईरानी घोड़े को वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई है। सैयद फैजी ने घोड़े की तलाश करने वाले को 50 हजार इनाम देने की घोषणा की थी। उनका कहना है कि पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर घोड़े को ढूंढने वाली पुलिस टीम को इनाम की रकम देकर सम्मानित किया जाएगा।