फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Iqbal Ansari to attend Ayodhya flag hoisting ceremony

अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह: इकबाल अंसारी बोले, मैं भी जाऊंगा... जिनकी आस्था थी उन्हें मंदिर मिल गया

Tue, 18 Nov 2025 12:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Nov 2025 12:30 PM IST
सार

अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के बारे में इकबाल अंसारी ने कहा कि सभी खुश हैं। मुझे भी निमंत्रण आया है। मैं भी समारोह में शामिल होऊंगा।

विज्ञापन
Iqbal Ansari to attend Ayodhya flag hoisting ceremony
बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाबरी मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने मंगलवार को कहा कि 25 नवंबर को नगर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में मैं भी जाऊंगा। मुझे भी मोबाइल फोन पर निमंत्रण मिला है। नगर में माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। 2019 में आए फैसले को सभी ने स्वीकार किया है। देश के मुसलमानों ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को स्वीकार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आस्था थी उन्हें मंदिर मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भूमि पूजन समारोह हुआ। प्राण प्रतिष्ठा हुई और अब ध्वजारोहण समारोह हो रहा है। सभी अयोध्यावासी खुश हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार चुनाव में भाजपा की स्थिति पूछना डॉक्टर को पड़ा भारी, मेडिकल स्टोर संचालक ने पीट दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त दोपहर 11.58 से, ये है पीएम मोदी के दौरे की पल-पल की जानकारी   

चार घंटे अयोध्या में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इसके पहले, मंगलवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे। अपने दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री सप्त ऋषि मंदिर से करेंगे, जहां सातों ऋषियों की प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक आचार्य उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना कराएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शेषावतार मंदिर का रुख करेंगे, जहां वे भगवान राम के अनन्य भक्त लक्ष्मण के सम्मुख आराधना करेंगे। 

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी पवित्र समयावधि में प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराएंगे। इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णता की औपचारिक घोषणा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed