{"_id":"5f7727708ebc3e9bbc065b63","slug":"ips-patidar-gave-information-to-police-headquarters-told-himself-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस पाटीदार ने पुलिस मुख्यालय को दी सूचना, खुद को बताया कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस पाटीदार ने पुलिस मुख्यालय को दी सूचना, खुद को बताया कोरोना पॉजिटिव
Fri, 02 Oct 2020 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार
- फोटो : amar ujala
महोबा से निलम्बित आईपीएस अफ़सर मणि लाल पाटीदार ने ख़ुद का कोरोना पॉज़िटिव बताया है। उन्होंने ईमेल के ज़रिए पुलिस मुख्यालय को सूचना दी है। उन्होंने कहा है कि मैं कोरोना पॉज़िटिव हूँ, होम आईसोलेशन में हूं। पाटीदार को महोबा पुलिस दिन दिन से तलाश रही है। उधर, महोबा में दर्ज व्यवसायी की हत्या की एफआईआर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में धारा 306 में तरमीम कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामलों में और कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने प्रयागराज के निलंबित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित और महोबा के निलंबित पुलिस अश्रीक्षक मणि लाल पाटीदार की संपत्तियों की जांच के निर्देश दिए थे। उत्तर प्रदेश गृह विभाग के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि निलंबित अधिकारियों द्वारा की गई अनियमितताओं में संलिप्त पुलिसकर्मियों की अलग से जांच कर उन्हें दंडित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।