{"_id":"654b04b320265f16f80fcda3","slug":"ips-officer-transfer-news-transfer-of-ips-officers-in-up-return-of-dg-anand-kumar-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: महिला कर्मियों के विरोध प्रदर्शन के बीच यूपी 112 के एडीजी हटाए गए, नीरा रावत को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महिला कर्मियों के विरोध प्रदर्शन के बीच यूपी 112 के एडीजी हटाए गए, नीरा रावत को मिली जिम्मेदारी
Wed, 08 Nov 2023 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:56 AM IST
सार
यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। यूपी 112 के एडीजी को हटा दिया गया है। उनकी जगह नीरा रावत को नियुक्ति दी गई है। देखें पूरी सूची:
विज्ञापन
डीजी आनंद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के डायल 112 पर महिला कर्मियों के प्रदर्शन के बीच एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस नीरा रावत को जिम्मेदारी दी गई है। बीते दो दिनों से महिला कर्मचारी वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इस मामले को तूल पकड़ते देख अफसरों की तैनाती में फेरबदल करने की बात कही जा रही है। वहीं, डीजी आनंद कुमार ने वापसी की है। आनंद कुमार पुलिस महानिदेशक, सहकारिता प्रकोष्ठ में तैनात थे। अब उन्हें सीबीसीआईडी में तैनात किया गया है।
इससे पहले, 26 और 27 अक्तूबर की रात में उत्तर प्रदेश में कई जिलों के आईएएस और पीसीएस अफसर बदले गए। निधि बंसल (IAS 2020) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी को CDO सीतापुर बनाया गया है। आईएस अक्षत वर्मा वाराणसी के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं। वहीं पुलकित गर्ग को वीसी वाराणसी विकास प्राधिकरण बनाया गया।
विज्ञापन
वाराणसी में नगर आयुक्त रहे शिपू गिरी को विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया। सत्यप्रकाश, अपर आयुक्त आबकारी से नगर आयुक्त झांसी के पद पर भेजे गए थे। अभिषेक गोयल (IAS 2016) वीसी वाराणसी प्राधिकरण को विशेष सचिव खाद्य रसद बनाया गया।
पीसीएस अफसरों के भी हुए तबादले
पीसीएस राम शंकर प्रथम ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण का तबादला हुआ। पीसीएस राम शंकर अलीगढ़ के नये सिटी मैजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। पीसीएस श्याम कुमार एसडीएम वाराणसी से एसडीएम गोंडा बनाये गये हैं। पीसीएस रश्मि कुमारी को एसडीएम बरेली से एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया है। पीसीएस आशाराम वर्मा को एसडीएम रायबरेली से एसडीएम मिर्जापुर बनाया गया है। पीसीएस सचिन राजपूत को एसडीएम पीलीभीत से एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया है।