फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS officer Deepak Ratan died of heart attack

UP: IPS ऑफिसर दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन, पत्नी हैं IAS अधिकारी; पुलिस विभाग में शोक की लहर

Mon, 15 May 2023 10:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 May 2023 10:50 PM IST
सार

आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

विज्ञापन
IPS officer Deepak Ratan died of heart attack
आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। दीपक रतन वर्तमान में सीआरपीएफ के आईजी थे। इनकी पोस्टिंग नॉर्थ सेक्टर में आईजी एडमिन के रूप में थी। दीपक रतन 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और अपनी बैचमेट आईएएस अधिकारी कामिनी चौहान से लव मैरिज की थी। इस समय दोनों केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। कामिनी चौहान मेरठ में पहली महिला डीएम रही हैं। इनकी पत्नी बहुचर्चित आईएएस अधिकारी हैं, जिनका पूरा नाम कामिनी चौहान रतन है। दीपक रतन मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में यूपी के कई जिलों में तैनात रहे हैं। दीपक अलीगढ़ रेंज में आईजी के पद पर भी रहे हैं। 

विज्ञापन

पुलिस विभाग शोक में डूबा
वर्ष 1997 बैच के यूपी कॉडर के आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में आईजी के पद पर तैनात दीपक रतन के निधन से पुलिस महकमा शोक में डूब गया। सोमवार शाम उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी कामिनी रतन चौहान 1997 बैच की ही आईएएस अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थे आईपीएस अधिकारी दीपक रतन
मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी दीपक रतन का जन्म 26 सितंबर 1973 को हुआ था। इंजीनियर बनने के बाद उनका आईपीएस सेवा के लिए चयन हुआ। अगस्त, 2020 में अलीगढ़ रेंज के आईजी पद पर तैनाती के दौरान उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ भेजा गया था। उनको राष्ट्रपति के वीरता पदक, डीजीपी की गोल्ड कमेंडेशन डिस्क समेत कई सम्मान भी मिले थे। यूपी पुलिस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed