फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ips charu nigam writes about her being emotional on social media

भाजपा विधायक की अभद्रता से रो पड़ी IPS अफसर, फेसबुक पर दिया जवाब

Mon, 08 May 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 May 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
ips charu nigam writes about her being emotional on social media
चारू न‌िगम (फेसबुक वॉल से साभार)
भाजपा विधायक की सरेआम अभद्रता के बाद इमोशनल हुई आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपने मन की बात लिखी।
विज्ञापन


रविवार को एसपी गोरखनाथ से भाजपा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सरेआम बड़े तल्ख लहजे में बात की थी। अपने सीनियर के वहां पहुंचते ही चारू रो पड़ीं और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

सोमवार को सुबह चारू ने सोशल मीडिया पर चार लाइन की कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं लिखीं। उन्होंने लिखा, 

मेरे आँसुओं को मेरी कमज़ोरी न समझना,
कठोरता से नहीं कोमलता से अश्क झलक गये।
महिला अधिकारी हूँ तुम्हारा गुरूर न देख पायेगा,
सच्चाई में है ज़ोर इतना अपना रंग दिखलाएगा।

इसके बाद चारू ने उन सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया जो उनके सपोर्ट में आए। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा, मेरी ट्रेनिंग ने मुझे कमजोर होना नहीं सिखाया है।
विज्ञापन


मुझे उम्मीद नहीं थी क‌ि एसपी सिटी गणेश साहा सर तर्कहीन बहस को सिरे से नकार देंगे और मेरी चोट के बारे में पूछेंगे। सर के आने से पहले मैं वहां पुलिस की सीनियर मोस्ट अफसर थी पर जैसे ही सर वहां फोर्स के साथ आकर खड़े हुए मैं भावनात्मक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया ये सब दिखाया क्योंकि सबने दोनो घटनाओं को देखा था और ये गोरखपुर मीडिया की सकारात्मकता को दर्शाता है। मैं मीडिया की आभारी हूं क‌ि उसने सच्चाई दिखाई। कृपया शांत‌ि रखें, मैं ठीक हूं मगर थोड़ी चोट पहुंची है। चिंता की कोई बात नहीं है।

देखें, क्या था पूरा मामला

ips charu nigam writes about her being emotional on social media
मौके की फोटो
बता दें क‌ि शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर गोरखपुर में रविवार को जाम लगाए ग्रामीणों ने झड़प के बाद पुलिस पर पथराव पर कर दिया था, जिसमें एएसपी गोरखनाथ चारु निगम घायल हो गईं थीं। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी ग्रामीणों का साथ दिया और महिला आईपीएस से तीखे अंदाज में बात की। इससे महिला आईपीएस भावुक हो गईं और उनके आंसू छलक आए। उन्होंने रुमाल से चेहरा पोंछ कर खुद को किसी तरह सामान्य किया। 

घटना के बाद महिला आईपीएस अफसर जिला अस्पताल पहुंचीं और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। माना जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों और भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस ने भाजपा विधायक पर पब्लिक को भड़काने और जाम लगवाने के आरोप भी लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, नकहा नंबर दो कोईलहवा टोले में आबादी के बीच में ही देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें खुली हैं। इन्हें बंद कराने की मांग लेकर रविवार की सुबह लाठी-डंडा हाथ में लेकर महिलाओं और पुरुषों ने खजांची-बरगदवां बाईपास पर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ गोरखनाथ चारु निगम पहुंचीं और जाम खुलवाने की कोशिश की। इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें  महिला आईपीएस के दाहिने हाथ में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। 

बवाल की सूचना पाकर नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि महिला आईपीएस ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को पीटा है। इस पर जब महिला आईपीएस चारु निगम ने कुछ बोलने की कोशिश की तो विधायक ने तीखे अंदाज में उन्हें टोक दिया। विधायक ने कहा कि हम एसडीएम से बात कर रहे हैं, आप चुप रहिये। यह सुनते ही महिला आईपीएस भावुक हो गईं और आंसू छलक आए। वहीं भाजपा विधायक के इस व्यवहार की शिकायत स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed