फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS and PPS to manage traffic of lucknow

एसएसपी ने लखनऊ के इस इलाके में शुरू की जाम से निजात दिलाने की तैयारी, आईपीएस-पीपीएस संभालेंगे चौराहे

Tue, 18 Dec 2018 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
IPS and PPS to manage traffic of lucknow
आए दिन जाम का झाम - फोटो : amar ujala
लखनऊ में हजरतगंज की यातायात व्यवस्था काफी हद तक दुरुस्त करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अब ट्रांसगोमती को जाम से निजात दिलाने की तैयारी की है। इसे लेकर पुलिस व यातायात पुलिस के अधिकारियों की सोमवार देर शाम बैठक बुलाई।
विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक के साथ दो आईपीएस अधिकारियों को भी अलग-अलग चौराहों की जिम्मेदारी सौंपी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ट्रांसगोमती की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का मंगलवार सुबह से अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन


इसके तहत पॉलीटेक्निक चौराहे पर ‘नो ठेला, नो रेहड़ा’ मुहिम के साथ सर्विस लेन पूरी तरह खाली कराकर यातायात सुगम बनाया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम को इस चौराहे की व्यवस्था दुरुस्त करने का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक वर्मा को मुंशीपुलिया व आसपास के इलाके की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस व यातायात पुलिस की टीम सर्विस लेन खाली कराने के साथ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करेगी। साथ ही टैक्वपो, ऑटो व ई-रिक्शा सही स्थान पर खड़े करने के लिए चालकों को हिदायत दी जाएगी।

10 स्थानों पर पहली बार लगेगी यातायात पुलिस की ड्यूटी

IPS and PPS to manage traffic of lucknow
पॉलीटेक्टिनक से लेकर पिकप तक गाड़ियों की लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
एएसपी/सीओ चक्रेश कुमार मिश्रा को टेढ़ी पुलिया पर यातायात सुगम बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। यहां सर्विस लेन खाली कराने के साथ चौराहे से ठेले-खोमचे हटाए जाएंगे। चौराहे पर वाहन रोककर सवारियां उतारने या बैठाने वालों पर कार्रवाई होगी। 

अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार को खुर्रमनगर और क्षेत्राधिकारी अलीगंज दीपक कुमार सिंह को भिठौली चुंगी पर यातायात व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। सर्विस लेन खाली कराने के साथ चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कर लोगों को जाम से निजात दिलाएंगे।

इसके अलावा पुरनिया, भूतनाथ, मड़ियांव ढाल, जानकीपुरम एक्सटेंशन, मिठाई वाला चौराहा, अलकापुरी तिराहा समेत 10 स्थानों पर पहली बार यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं देर रात पॉलीटेक्टिनक चौराहे पर देर रात एएसपी चक्रेश मिश्रा ने फ्री लेफ्ट टर्न बनाने का काम शुरू करवाया। 

मुस्तैद रहेगा विशेष दस्ता

IPS and PPS to manage traffic of lucknow
गाडि़यों की लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रांसगोमती में भी यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दस्ता गठित होगा। लाल-नीली बत्ती व हूटर वाली बाइक पर सवार दस्ता किसी भी स्थान पर जाम या यातायात में दिक्कत की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेगा। उच्चाधिकारियों को यातायात की स्थिति की जानकारी देता रहेगा। 

नाबालिग को गाड़ी सौंपी तो पिता को जेल 
कप्तान ने कहा कि सड़क हादसे में मौत का शिकार बन रहे लोगों में बच्चों की बड़ी संख्या है। अभिभावक स्नेह में हाई स्पीड गाड़ियां तोहफे में दे देते हैं और बच्चे तेज रफ्तार से इन्हें दौड़ाते हैं। सभी थानेदारों व यातायात पुलिस को आदेश दिया गया है कि नाबालिग को वाहन चलाते पकड़े जाने पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बगैर ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने की अनुमति देना भी अपराध है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed