फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS amitabh thakur registered FIR

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दर्ज कराया केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
IPS amitabh thakur registered FIR
लखनऊ। गोमतीनगर थाना में आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने फोन करके ठगने का प्रयास करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि फोन नंबर के जरिए ठग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि छह जून की सुबह उनके नंबर पर कॉल करके ठग ने खुद को दक्षिण अफ्रीका के घाना का रहने वाला बताते हुए एक ई-मेल भेजने की जानकारी दी। उसने मेल में लिखा था कि चार साल पहले घाना निवासी केसी शोगाघ की बांग्लादेश में कुमासी एक्सप्रेस रोड पर सड़क हादसे में पत्नी व तीन बच्चों समेत मौत हो गई थी। वह शेल डवलपमेंट कंपनी में अधिकारी के पद पर था। घाना के एक बैंक में उसके 10 मिलियन डॉलर जमा हैं। यह संपत्ति उसके रिश्तेदारों को देनी है लेकिन कोई मिल नहीं रहा। अब बैंक 10 दिन में रिश्तेदार के सामने न आने पर संपत्ति जब्त करने जा रहा है। उसने आईपीएस के वॉट्सएप नंबर पर अंग्रेजी व हिंदी में कुछ मेसेज भेजते हुए केसी शोगाघ का रिश्तेदार बनकर बैंक में जमा रकम पर दावा जताने के लिए कहा। ठग ने कहा कि उक्त काम में वह पूरी मदद करेगा और बदले में रकम आधी-आधी बांट ली जाएगी। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि उक्त व्यक्ति संभवत: किसी नाइजीनियर ठग गिरोह का सदस्य है जो उन्हें ठगने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय से शिकायत की जिसके बाद गोमतीनगर थाना में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed