फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ips action on subordinate case

बिना जांच बहाल हुए आईपीएस राजेश मोदक

Wed, 23 Oct 2013 02:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
ips action on subordinate case

मुरादाबाद के एसएसपी रहने के दौरान तीन फालोवरों को डंडे व लात घूंसों से पीटने के आरोप में निलंबित किए गए आईपीएस राजेश मोदक राव को सरकार ने चुपचाप बहाल कर दिया है।

विज्ञापन


इस बहाली के पीछे सियासी समीकरणों के होने की चर्चा है।

राजेश मोदक को निलंबित करते समय राज्य सरकार ने उनके खिलाफ विभागीय जांच कराए जाने की बात कही थी।

तत्कालीन प्रमुख सचिव गृह ने यह बयान भी दिया था कि जांच बरेली जोन के आईजी को सौंपी गई है जबकि बरेली जोन के आईजी आलोक शर्मा ने पूछे जाने पर कहा कि उन्हें अभी तक ऐसे कोई आदेश हासिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


अब सरकार के प्रवक्ता का दावा है कि राजेश मोदक का निलंबन दो दिन पहले समाप्त कर उन्हें बहाल कर दिया गया है।

एनेक्सी के मीडिया सेंटर में मंगलवार को खबरनवीसों के सवालों का जवाब दे रहे आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने स्वीकार किया कि सरकार ने राजेश मोदक को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में राजेश मोदक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश किए गए थे, जिसकी रिपोर्ट आ गई है।

उनसे जब पूछा गया कि राज्य सरकार ने राजेश मोदक को मातहतों के साथ मारपीट करने के आरोप में निलंबित कर जांच कराने की बात कही थी, इस पर आईजी ने कहा कि निलंबन दंड नहीं है।


विभागीय जांच को बाद जब दोष तय हो जाएगा तभी राजेश मोदक के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की बात आएगी। उन्होंने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया कि प्रारंभिक जांच किसने की और इसकी रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed