IPL 2025: आज इकाना में भिड़ेंगे लखनऊ और मुंबई, निगाहें रोहित और ऋषभ के बल्ले पर; ये है पिच रिपोर्ट
IPL 2025: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में मैच होना है। दोनों ही टीमों को जीत की सख्त जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज इकाना स्टेडियम में लखनऊ और मुंबई के बीच मैच होना है। अभी तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबलों में भले ही लखनऊ सुपरजायंट्स का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन पांच बार चैंपियन टीम की चुनौती इस बार किसी भी हाल में आसान नहीं होने वाली है। दरअसल, मेजबान टीम के कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का लचर प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में टी-20 फॉर्मेट के स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को करारी मात देने के बाद लखनऊ का शिकार करने उतरेगी। दूसरी ओर सुपरजायंट्स इस मुकाबले को जीतकर वापसी कर सकते है, लेकिन इसके लिए टीम के कप्तान ऋषभ पंत को धमाल दिखाना होगा, जबकि अकाशदीप की वापसी के बाद गेंदबाजी विभाग को खराब प्रदर्शन से उबरना होगा।
आकाशदीप की वापसी से एलएसजी को राहत
गेंदबाजी विभाग में लचर प्रदर्शन को देखते हुए एलएसजी में तेज गेंदबाज आकाशदीप का लौटना राहत भरी खबर है। भारतीय टेनिस टीम में शामिल इस गेंदबाज ने आईपीएल-2022 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए डेब्यू किया था। आकाशदीप को तीन सीजन में आरसीबी की तरफ से कुल आठ मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह सात विकेट लेने में कामयाब रहे। आकाश अब आईपीएल- 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने आठ करोड़ में खरीदा था। अनफिट होने की वजह से वह अब तक मैदान पर नहीं उतर सके हैं। एलएसजी कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। तीन मैच में महज 17 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज को संभलकर शुरुआत करनी होगी, ताकि सेट होने के बाद लंबे शॉट खेल सके। टीम का दारोमदार ऑरेंज कैपधारी निकोलस पूरन पर होगा, जो तीन मुकाबलों में 219.86 की स्ट्राइक रेट 189 रन बनाकर फॉर्म में हैं। इसके अलावा एलएसजी की सलामी जोड़ी मिचेल मार्श और एडम मार्करम को भी तेज शुरुआत देकर बड़े स्कोर की आधारशिला रखनी होगी।
Ayodhya: भारत के टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव पहुंचे अयोध्या, पत्नी संग रामलला के किए दर्शन
हिटमैन रोहित शर्मा पर रहेगी मुंबई की नजर
पहले तीन मैच में महज 21 रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अभी तक आईपीएल में अपनी चमक बिखेर नहीं सके है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में वह यहां बड़ा स्कोर खड़ा करके लखनऊ के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसके अलावा सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा, रेयान रिकेल्टन बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी विभाग में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर के अलावा युवा अश्विनी कुमार ने कोलकाता के खिलाफ मैच में काफी प्रभावित किया था। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, जो उपयोगी गेंदबाजी के अलावा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी मेें भी सक्षम हैं।
पिच रिपोर्ट कह रही है ये कहानी
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को सावधानी से शुरुआत करनी होगी। हालांकि सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सक्षम हो सकते हैं। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है, जिससे स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी हो जाता है। अपेक्षाकृत धीमी पिच और बड़ी बाउंड्री के कारण यहां औसतन स्कोर 150-170 के आसपास रहता है। अगर बल्लेबाज अच्छी लय में हों, तो हाई-स्कोरिंग मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।
कुल मैच हुए- छह
लखनऊ सुपरजायंट्स जीता- पांच
मुंबई इंडियंस जीता -1
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.