{"_id":"6a87c86987947ef09c06ef76","slug":"up-strategy-to-be-formulated-in-lucknow-to-take-up-japan-partnership-to-new-heights-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : यूपी-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए लखनऊ में बनेगी रणनीति, राज्यपाल-सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : यूपी-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए लखनऊ में बनेगी रणनीति, राज्यपाल-सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Fri, 21 Aug 2026 09:09 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:09 AM IST
सार
यूपी और जापान के रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में निवेश, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, एमएसएमई और महिला सशक्तीकरण पर चर्चा होगी। चार क्षेत्रवार सत्रों में साझेदारी की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : फेसबुक अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश और जापान के रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए शुक्रवार का दिन अहम होगा। जापानी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के तीसरे दिन लखनऊ में व्यापक संवाद होगा। प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट होगी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में निवेश, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, एमएसएमई और महिला सशक्तीकरण पर चर्चा होगी। चार क्षेत्रवार सत्रों में साझेदारी की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 15 विद्यार्थी अटल विद्यालय का दौरा करेंगे। 15 महिला प्रतिनिधि महिला एवं बाल कल्याण विभाग से मिलेंगी और 1090 महिला हेल्पलाइन का भ्रमण करेंगी। कृषि से एमएसएमई तक चार सत्रों में सहयोग पर मंथन होगा। विधानसभा में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में ग्रीन हाइड्रोजन पर करार
भारत और जापान ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना पर मिलकर काम करेंगे। भारतीय युवाओं को जापान में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बृहस्पतिवार को जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से एमओयू किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
ताजमहल देख अभिभूत हुए मेहमान
यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पितवार को ताजमहल का दीदार किया। ब्रज की पारंपरिक संस्कृति के तहत मयूर नृत्य और रसिया की प्रस्तुतियों से मेहमानों का स्वागत हुआ। ताजमहल की बारीक कारीगरी देखकर गवर्नर नागासाकी ने कहा कि तस्वीरों में ताजमहल देखने और सामने से उसकी खूबसूरती महसूस करने का अनुभव बिल्कुल अलग है। यामानाशी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष काजुहिको नाकामुरा ने यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की भी सराहना की।