फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL 2025: A strong clash is expected between Lucknow and Delhi today, KL Rahul looked in rhythm in the practic

IPL 2025: आज लखनऊ से दिल्ली के साथ जोरदार टक्कर की उम्मीद, अभ्यास सत्र में लय में दिखे केएल राहुल

Tue, 22 Apr 2025 06:21 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Apr 2025 06:21 AM IST
सार

IPL 2025: आईपीएल में आज लखनऊ  सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाना है। इकाना स्टेडियम में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। 

विज्ञापन
IPL 2025: A strong clash is expected between Lucknow and Delhi today, KL Rahul looked in rhythm in the practic
अभ्यास सत्र के दौरान केएल राहुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन से मिली जीत से उत्साहित लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने अब दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत चुनौती होगी। मुकाबले में मेजबान न सिर्फ का विजय अभियान जारी रखने उतरेंगे, बल्कि आईपीएल के पहले मुकाबले में दिल्ली से मिली हार का हिसाब चुकाने भी टीम की नजर होगी। दूसरी ओर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली की टीम एक और जीत के साथ प्लेऑफ की दावेदारी ठोकने उतरेगी। बताते चले कि 24 मार्च को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी, जिसमें आशुतोष शर्मा (नाबाद 66 रन) ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली थी।

विज्ञापन


पूरन पर रहेगा दारोमदार, पंत से भी बड़ी पारी की आस
धमाकेदार फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन के ऊपर लखनऊ सुपरजायंट्स की बल्लेबाजी क्रम का सबसे ज्यादा भार है। उनका दमदार प्रदर्शन टीम की जीत की गारंटी बन जाता है, जबकि न खेलने पर टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा जाती है। पिछले दो मुकाबलों की बात करे तो चेन्नई के खिलाफ पूरन ने आठ रन बनाए। इस कारण टीम 166 रन ही बना सकी और मुकाबला लखनऊ के हाथ से निकल गया। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ पूरन के खाते में महज 11 रन बनाए और यहां भी टीम 180 रन का आंकड़ा छू सकी। मुकाबले में आवेश खान ने पारी का करिश्माई आखिरी ओवर डालते हुए लखनऊ को रोमांचक जीत दिलाई। इसके अलावा टीम के स्पीडस्टार मयंक यादव भी अपने घरेलू मैदान में दिल्ली के खिलाफ खेल सकते हैं। वे राजस्थान के लिए पांच सब्टीट्यूट खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका खेलना तय माना जा रहा है। लखनऊ के लिए कप्तान पंत को भी अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा, जो अभी तक चेन्नई के खिलाफ 63 रन की इकलौती पारी खेलने के अलावा अन्य मुकाबलों में पूरी तरह नाकाम रहे।
विज्ञापन

 

KKR vs GT: केकेआर को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस तालिका में शीर्ष पर बरकरार; गिल-सुदर्शन चमके

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल हो सकते हैं मेहमान टीम का ट्रंप कार्ड

मुकाबले से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स अपने पूर्व कप्तान केएल राहुल से सबसे अधिक सावधान रहना होगा। पहले तीन सत्रों में लखनऊ की कप्तानी कर चुके केएल राहुल को टीम की खामियों और खूबियों की अच्छी खासी जानकारी है, जो टीम प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसके अलावा राहुल का धमाकेदार फाॅर्म भी लखनऊ के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। छह मैचों में 53.20 की औसत से 266 रन बनाने वाले राहुल ने पूर्व में इकाना स्टेडियम में कई बड़ी पारियां खेली हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में इनफॉर्म कुलदीप यादव (सात मैच में 14.58 की औसत से 12 विकेट) और मिचेल स्टार्क (सात मैच में 26.70 की औसत से 10 विकेट) भी लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। मुकाबले में लखनऊ के युवा लेग स्पिनर विप्रज निगम (सात मैच में 27 की औसत से सात विकेट) से सावधान रहना होगा, जो इकाना स्टेडियम की पिच का फायदा उठाकर लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं।

लखनऊ के खिलाफ दूसरी जीत के लिए हम तैयार : विप्रज

दिल्ली कैपिटल्स के युवा लेग स्पिनर विप्रज निगम अपने शहर लखनऊ में पहले आईपीएल मैच को लेकर खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि आईपीएल में हमारी टीम का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। लखनऊ के खिलाफ हम जीत के साथ अपना दबदबा कायम करने उतरेंगे। पूर्व में भी हम उन्हें हरा चुके हैं और इस बार भी जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। लखनऊ से होने वाले मुकाबले से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली की टीम में मेरे अलावा समीर रिजवी को इकाना स्टेडियम में खेलने का खासा अनुभव है। यूपी टी-20 लीग में हमने काफी मैच खेले हैं। टीम में केएल राहुल भी आईपीएल के पहले दो सत्रों में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान रहे हैं। कुल मिलाकर हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने न सिर्फ इकाना में खेला हैं, बल्कि उन्हें लखनऊ टीम की खूबियों और खामियों का भी अंदाजा है। अपने प्रदर्शन के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि आईपीएल में किए अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट हूं। डेसिंग रूम का माहौल काफी अच्छा है। सीनियर काफी समझाते रहते हैं, जिससे हमें बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। उम्मीद है कि आगे के मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन जारी रखूंगा। टीमें अपने रोल के बारे में विप्रज ने कहा कि वैसे तो मेरा मुख्य काम गेंदबाजी करना है, लेकिन बल्लेबाजी में अगर टीम प्रबंधन मुझे मौका देता है तो यहां भी अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करूंगा।

लय में दिखे मयंक, राहुल ने लगाए लंबे शॉट

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सोमवार शाम को आयोजित संयुक्त अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। सत्र के दौरान सबकी नजरें लखनऊ के स्पीडस्टार मयंक यादव पर जमीं रही, जिन्होंने रफ्तार के साथ नेट्स पर गेंद डाली। बताते चले कि मयंक को राजस्थान के लिए खिलाफ मुकाबले में पांच सब्टीट्यूट खिलाड़ियों में शामिल किया गया है, लेकिन अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। आज उनकी गेंदबाजी में देखकर लगा कि दिल्ली के खिलाफ मंगलवार को हाेने वाले मुकाबले में मयंक का खेलना तय है। नेट्स पर गेंद डालते समय टीम मेंटर जहीर खान ने मयंक के साथ बातचीत भी की। अभ्यास सत्र में दिल्ली के केएल राहुल पर भी सबकी नजरें रहीं। पहले दो सत्र में लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले राहुल पहली बार अपनी टीम के खिलाफ उतरेंगे। अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने पुराने साथियों से मिलकर देर तक बातचीत की। इस दौरान वे काफी सहज नजर आए। इसके बाद उन्होंने नेट्स पर लंबे शाॅट जमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed