{"_id":"5d3cab488ebc3e6cbb2a5c7a","slug":"investment-of-2040-crores-will-be-done-7000-will-get-jobs-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी को मिलेगी सौगात : 2040 करोड़ का होगा निवेश, सात हजार को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी को मिलेगी सौगात : 2040 करोड़ का होगा निवेश, सात हजार को मिलेगा रोजगार
Sun, 28 Jul 2019 07:22 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 28 Jul 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
jobs
औद्योगिक निवेश के रविवार को होने वाले दूसरे भूमि पूजन समारोह में राजधानी क्षेत्र से जुड़े 11 प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं। इनमें 2040.91 करोड़ का निवेश होगा। साथ ही दो हजार को सीधे तो पांच हजार को परोक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में भी विकास का रास्ता खुलेगा।
डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि गोमतीनगर के आईजीपी सभागार में होने वाले समारोह के लिए राजधानी क्षेत्र में प्रोजेक्ट लगाने को 24 कंपनियों व प्रतिष्ठानों के साथ एमओयू साइन हुआ है। हालांकि, इसमें से सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले 11 प्रोजेक्ट को ही गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लोकार्पण के लिए शामिल किया गया है।
औद्योगिक विकास से जुड़ी निर्माण इकाइयों के इन प्रोजेक्ट को अमौसी, मोहनलालगंज व चिनहट में शुरू कराने के लिए दूसरे भूमि पूजन समारोह में शामिल किया गया है। इसमें सर्वाधिक 700 करोड़ का निवेश प्रोजेक्ट रियल स्टेट से जुड़ी मैसर्स गर्व बिल्डटेक लि. का है।
विज्ञापन
साथ ही मैसर्स पिनटेल 350 करोड़, मैसर्स शालीमार केएसएमबी 252 करोड़, मैसर्स शालीमार कॉप लि. ने 210 करोड़, मैसर्स अरबन एक्स इंफ्राटेक ने 200 करोड़, मैसर्स यूपी होटल लि. ने 150 करोड़, मैसर्स शालीमार लेकसिटी प्रा.लि. ने 107 करोड़, मैसर्स होटल प्रदीप ने 20 करोड़, मैसर्स कॉनकार्ड कंट्रोल सिस्टम प्रा.लि. ने 10 करोड़, मैसर्स टेनकप पेट्रो वेंचर्स (एलएलपी) ने 25 करोड़ और मैसर्स फोर्सेस स्टील प्रोडेक्ट प्रा.लि. 26.91 करोड़ का निवेश करेगी।
निवेश करने को निर्माण व सेवा क्षेत्र से जुड़ी 24 इकाइयां को स्थापित करने का एमओयू दूसरे भूमि पूजन समारोह के लिए हुआ है।

Trending Videos
प्रथम समारोह में 1417.74 करोड़ के थे प्रोजेक्ट
बीते साल 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए औद्योगिक निवेश के पहले भूमि पूजन समारोह में 1417.74 करोड़ के सात प्रोजेक्ट शुरू होने को शामिल हुए थे। इसमें डिफेंस सेक्टर से जुड़ी मैसर्स पीटीसी इंडस्ट्रीज द्वारा अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में 205 करोड़, मैसर्स अनहिता फ्लाई हॉस्पिटल्टी एलएलपी ने 75 करोड़, मैसर्स डेस्टिनी हॉस्पिटल्टी सर्विस ने 800 करोड़, मेसर्स कैरा लाइफस्पेस प्रा.लि., मेसर्स उबर और केएलएस मेमोरियल सोसायटी ने सौ-सौ करोड़ और मेसर्स पुरुषोत्तम राम फूड्स इंडस्ट्रीज ने 37.74 करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट भूमि पूजन बाद शुरू किए थे।
जरूरतमंदों को रोजगार, बहेगी विकास की बयार
दूसरे भूमि पूजन समारोह में शामिल 2040.91 करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट पूरे होने पर करीब हजार को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक इकाई में काम के लिए प्रशिक्षित पॉलीटेक्निक व आईटीआई संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के साथ फूड प्रोसेसिंग, फूड मेकिंग से जुड़े युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। वहीं, इकाई के निर्माण स्थल से जुड़े क्षेत्र में कामगारों की संख्या बढ़ने से विकसित होने वाले अन्य छोटे व्यवसायों से परोक्ष तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।