फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investment in up

सूबे में निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे जापानी उद्यमी

Thu, 12 Sep 2013 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
investment in up

प्रदेश सरकार ने दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर (डीएमआईसी) के तीन अर्ली बर्ड प्रोजेक्ट के साथ ही सूबे के दूसरे औद्योगिक प्रोजेक्ट में निवेश को आकर्षित करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन 11 सितंबर को दिल्ली में जापान के आर्थिक व्यापार एवं उद्योग मंत्री तोशीमित्सू मोटेगी को सूबे में जापानी निवेश से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर प्रोजेक्ट में जापान भी सहयोग कर रहा है। जापान के आर्थिक व्यापार एवं उद्योग मंत्री यहां आने पर इस प्रोजेक्ट के प्रगति की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी लिहाज से केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने डीएमआईसी से जुड़े राज्यों के अधिकारियों की मोटेगी के साथ 11 सितंबर को बैठक रखी है। इसमें केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

यूपी से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन व विभाग के प्रमुख सचिव डा. एसपी सिंह इस बैठक में शामिल होंगे।

यूपी के अधिकारी वहां मंत्री के सामने डीएमआईसी के यूपी के हिस्से में प्रस्तावित तीन अर्ली बर्ड प्रोजेक्ट को फोकस करेंगे।

इसमें इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा, मल्टी माडल ट्रांजिट हब बोड़ाकी व मल्टी माडल लाजिस्टिक हब दादरी के प्रस्ताव शामिल हैं। इस पर जल्द काम शुरू होगा।

प्रदेश की ओर से यह भी बताया जाएगा कि इन प्रोजेक्ट के अलावा भी जापान कहां-कहां और किन-किन क्षेत्रों में निवेश कर सकता है। आईआईडीसी ने बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक भी की।

मेगा लेदर क्लस्टर की प्रगति परखी
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने सोमवार को संडीला व कानपुर के मेगा लेदर क्लस्टर को समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित कराने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।


इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव एसपी सिंह, लघु उद्योग निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव मुकुल सिंघल व यूपीएसआईडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने उन्नाव की ट्रांस गंगा परियोजना के बारे में उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed