फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investment board will be formed to get investment board in Uttar Pradesh.

देश-विदेश से निवेश लाने के लिए यूपी में बनेगा निवेश बोर्ड, मुख्यमंत्री योगी होंगे अध्यक्ष

Tue, 10 Sep 2019 05:23 PM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Sep 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Investment board will be formed to get investment board in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में निवेश को आकर्षित करने के लिए अलग से निवेश बोर्ड के गठन का फैसला किया गया है। इसके लिए अधिनियम का प्रारूप तैयार करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री इस बोर्ड के पदेन अध्यक्ष और निवेश प्रोत्साहन मंत्री पदेन उपाध्यक्ष होंगे। आगे से इन्वेस्टर्स समिट की जिम्मेदारी भी उद्योग विभाग के बजाय यही बोर्ड और संबंधित निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय संभालेगा।
विज्ञापन


यूपी सरकार ने अधिकाधिक निवेश लाने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और मध्य पूर्व के देशों में 9 रोड शो कराने का निर्णय भी किया है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बंगलूरू में भी 5 रोड शो किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, ये रोड शो कराने से पहले सरकार निवेश बोर्ड का गठन कर देगी। बोर्ड के गठन के लिए अधिनियम बनाना होगा। इसलिए संबंधित प्रारूप को नियमानुसार पहले कैबिनेट से पास करवाया जाएगा। इसके बाद उसे विधानसभा और विधान परिषद में रखा जाएगा। निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय अनपूरक बजट में बोर्ड के लिए धनराशि की मांग करेगा।

20-25 होंगे सदस्य, प्रमुख सचिव स्तर का अफसर होगा सचिव

अधिनियम के प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार, बोर्ड में 20-25 सदस्य होंगे। विभिन्न विभागों से संबंधित प्रमुख सचिव या अपर मुख्य सचिव इसके सदस्य होंगे। बोर्ड का सदस्य सचिव भी प्रमुख सचिव या अपर मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी होगा।

आईएएस अधिकारियों के अलावा निवेश एवं उद्योग के क्षेत्र के विशेषज्ञ भी इसमें बतौर सदस्य शामिल किए जाएंगे। राज्य मुख्यालय स्तर पर बोर्ड का नवगठित ढांचा काम करेगा। उसके नीचे जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) रहेंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुलाए जा रहे विधानमंडल के विशेष सत्र में अधिनियम का ड्राफ्ट रखे जाने की योजना है।
 
निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने निवेश बोर्ड के गठन के लिए एक्ट बनाने का फैसला किया है। इसके लिए नियमानुसार कैबिनेट से ड्राफ्ट की मंजूरी के बाद सदन में बिल लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed