{"_id":"678c0d53c9643ee46a0cfd43","slug":"investigation-stuck-due-to-private-hospital-not-providing-footage-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1041158-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी अस्पताल के फुटेज नहीं देने से फंसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी अस्पताल के फुटेज नहीं देने से फंसी जांच
विज्ञापन
लोगो
लखनऊ। खदरा के एमजे अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पुलिस को पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों से फुटेज निकलवाने की बात लिखी है। ताकि साफ हो सके मरीज की मौत अस्पताल में हुई थी या कहीं और।
गोलागंज निवासी मुस्कान के पति आलम को केजीएमयू में भर्ती कराया था। 14 नवंबर को खदरा पक्का पुल स्थित एमजे अस्पताल से डॉ. जुनैद के नाम से कॉल उनके मोबाइल पर आई थी। इसमें बेहतर व सस्ता इलाज देने का झांसा देकर मरीज को 14 नवंबर को ही केजीएमयू से एमजे अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया।मुस्कान का आरोप है कि पहले ही 10 हजार रुपये एमजे अस्पताल में जमा करवा लिए गए।
बेड चार्ज और दवाओं के नाम पर करीब 1.5 लाख रुपये वसूल लिए। 15 नवंबर को मरीज की मौत हो गई। आरोप है कि मृत्यु प्रमाणपत्र देने के लिए अस्पताल ने 20 हजार रुपये मांगे। शिकायत पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिला ने शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मदेयगंज थाने की पुलिस से अस्पताल की फुटेज मांगी थी, लेकिन फुटेज नहीं मिली। इस पर पुलिस से स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों से फुटेज निकालकर देने के लिए लिखा गया है। पुलिस से फुटेज न देने का एक पत्र एसीपी को भी भेजा जाएगा।