{"_id":"685af009d3c42f6d2c00a408","slug":"investigation-started-on-purchase-of-water-cooler-in-jais-nagar-palika-lucknow-news-c-96-1-ame1002-143200-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जायस नगर पालिका में वाटर कूलर खरीद की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जायस नगर पालिका में वाटर कूलर खरीद की जांच शुरू
Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में वाटर कूलर खरीद में वित्तीय अनियमितता के शिकायत की जांच करते उत्तर
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के सचिव पप्पू गुप्ता मंगलवार को नगर पालिका जायस में वाटर कूलर खरीद की जांच करने पहुंचे। हालांकि, उन्होंने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की।
जायस कस्बा निवासी सभासद अशोक कुमार ने पांच जून को नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। उनके मुताबिक 89.50 लाख रुपये में 10 वाटर कूलरों की खरीद की गई, जिसमें जमकर अनियमितता बरती गई है। उनकी शिकायत पर सचिव ने पालिका कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह, अधिशासी अधिकारी, अभियंता और अन्य कर्मचारियों से अलग-अलग जानकारी ली। जांच के बाद सचिव पप्पू गुप्ता ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनी गई है। जांच रिपोर्ट दस्तावेजों सहित शासन को भेजी जाएगी।
पूर्व में सभासद अशोक कुमार मौर्या ने जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान से इस खरीद में अनियमितता की शिकायत की थी। डीएम ने जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंपा था। इसी बीच मंगलवार को सचिव का जायस आना तय हुआ। पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह पांचवीं जांच है और हर बार कुछ साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह कर रहे हैं। फिलहाल जांच शुरू होने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों के बीच हलचल और बढ़ गई है। अब सबकी निगाह रिपोर्ट पर टिक गई है।