फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation report handed over to UP governor.

UP: राज्यपाल को सौंपी गई कुलपति की जांच रिपोर्ट

Thu, 24 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Investigation report handed over to UP governor.

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसएएटीयू) के निलंबित कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह के खिलाफ जांच कर रहे सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस वीसी गुप्ता ने बुधवार को राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी।

विज्ञापन


राज्यपाल ने जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्रो. मुन्ना सिंह को भेजते हुए उनसे 6 जनवरी 2016 तक जवाब मांगा है। प्रो. सिंह पर कुलाधिपति के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है। उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए राज्यपाल ने न्यायमूर्ति वीसी गुप्ता की एकल सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।

विज्ञापन


गौरतलब है, नाईक ने 1 मई 2015 को प्रो. मुन्ना सिंह को निलंबित करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय से संबद्ध किया था जहां वे 27 मई तक उपस्थित नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई को प्रो. मुन्ना सिंह द्वारा हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दायर याचिका पर अदालत ने कुलाधिपति के आदेशों के क्रियान्वयन को इस शर्त पर स्थगित कर दिया कि प्रो. सिंह को जांच के दौरान अवकाश पर रखा जाए।

कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ कुलाधिपति कार्यालय ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की। 21 अगस्त 2015 को उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के आदेश पर रोक लगाते हुए प्रो. मुन्ना सिंह को फिर से निलंबित करने का आदेश पारित किया।


निलंबन के बाद उन्हें सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध किया गया लेकिन प्रो. सिंह वहां भी उपस्थित नहीं हुए।

कुलाधिपति ने पूर्व में लखनऊ विश्वविद्यालय और बाद में कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में उपस्थित होने के आदेशों की अवहेलना की जांच के लिए समिति का गठन किया था। समिति ने प्रो. मुन्ना सिंह को सुनवाई का अवसर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed