{"_id":"64e3c76a794df766d90a5558","slug":"investigation-on-the-basis-of-businessmans-suicide-note-lucknow-news-c-13-lko1018-384716-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के सुसाइड नोट के आधार पर जांच, परिजनों ने नहीं दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के सुसाइड नोट के आधार पर जांच, परिजनों ने नहीं दी तहरीर
विज्ञापन
लखनऊ। कारोबारी राकेश शुक्ला के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर तफ्तीश कर रही है। अब तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
जिन बैंक कर्मियों के नाम नोट में लिखे हैं, उनके बयान भी लिए जाएंगे। अगर परिजन तहरीर देते हैं और आत्महत्या के लिए उकसाने से संंबंधित साक्ष्य पाए जाते हैं, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
पीजीआई इलाके के कासा ग्रीन अपार्टमेंट निवासी राकेश शनिवार को वृंदावन सेक्टर 11 में स्थित अपने मकान में सोने गए थे। सुबह जब परिजन पहुंचे थे तो पता कि राकेश ने फांसी लगा ली है।
सुसाइड नोट में तीन बैंक कर्मियों के नाम लिखे थे। उनको ही जिम्मेदार ठहराया था। वहीं ये भी सामने आया था कि बैंक लोन के मामले में वह परेशान थे।
पहले इंडियन बैंक से जुड़ा मामला बताया जा रहा था लेकिन दूसरे दिन पता चला कि मामला यूनियन बैंक से संबंधित है। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सुसाइड नोट के आधार पर तफ्तीश की जा रही है।