{"_id":"678254f93c932daad2041779","slug":"investigation-officer-nominated-from-mining-department-will-know-how-much-soil-came-out-from-the-drain-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1030450-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खनन विभाग से जांच अधिकारी नामित, नाले से कितनी मिट्टी निकली चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खनन विभाग से जांच अधिकारी नामित, नाले से कितनी मिट्टी निकली चलेगा पता
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज नाले की गायब मिट्टी की जांच करने के लिए खनन विभाग ने अधिकारी नामित कर दिया है। इसकी जानकारी भी नगर निगम को भेज दी गई। अब खनन विभाग से नामित अधिकारी नगर निगम की जांच टीम के साथ तीन-चार दिन में मौके पर जाकर जांच करेगा। इसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
फैजुल्लागंज में निर्माणाधीन करीब साढ़े आठ किमी लंबे नाले से निकली मिट्टी गायब करने के मामले का खुलासा अमर उजाला ने करीब तीन माह पहले किया था। इसके बाद नगर निगम की टीम जांच कर रही है। मिट्टी खोदाई का मामला है ऐसे में पिछले माह खनन विभाग के एक अधिकारी को नामित करने के लिए डीएम को नगर आयुक्त ने पत्र लिखा था। इसे अमर उजाला ने 9 दिसंबर को प्रकाशित किया था। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि खनन विभाग ने जांच के लिए अधिकारी नमित कर दिया है। तीन से चार दिन में समय तय करके मौके पर जाकर टीम जांच करेगी।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू
विज्ञापन