फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation of viral letter regarding physical exploitation of women police personnel at Radio Headquarters

रेडियो मुख्यालय में महिला पुलिस कर्मियों के शारीरिक शोषण संबंधी वायरल पत्र की जांच

Mon, 07 Sep 2020 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Sep 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Investigation of viral letter regarding physical exploitation of women police personnel at Radio Headquarters
up 112 - फोटो : amar ujala
रेडियो मुख्यालय में महिला पुलिस कर्मियों के शारीरिक शोषण संबंधी शिकायत की जांच कराई जा रही है। शुुरुआती जांच में जिसके नाम से शिकायत की है, उसने ऐसी किसी तरह की शिकायत करने से इन्कार कर दिया है। फिर भी इस मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति को दे दी गई और जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


एडीजी टेलीकाम सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल शिकायती पत्र में यूपी 112 से वायरलेस में वापस आने वाली महिला कर्मियों के शोषण की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि यूपी 112 जब स्थापित हुआ था उसी समय 2 साल के लिए रेडियो मुख्यालय से 120 कर्मियों को संबद्ध किया गया था। पिछले दिनों 25 कर्मियों को बदलने के लिए एडीजी यूपी 112 असीम अरुण ने पत्र लिखा था। लॉकडाउन के कारण उस पत्र पर फौरन अमल नहीं किया गया बल्कि पिछले जुलाई महीने में पांच लोगों को बारी-बारी और 20 को  एकमुश्त वायरलेस मुख्यालय पर वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शारीरिक शोषण के जो आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद हैं। जिस महिला के नाम से प्रार्थना पत्र दिया गया वह भी फर्जी है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों के लिए यहां पहले ही आंतरिक शिकायत समिति है, जो इस तरह के मामलों की जांच करती है। डीआईजी टेलीकाम सुनीता शर्मा इसका नेतृत्व करती हैं। उन्हीं को पूरे मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed