{"_id":"5d5269298ebc3e6cf35fb110","slug":"investigation-in-unnao-rape-case-truck-driver-and-conductor-will-be-interrogated","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म कांड: आज भी ट्रक चालक व कंडक्टर का होगा टेस्ट, मिल रही हैं खास जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म कांड: आज भी ट्रक चालक व कंडक्टर का होगा टेस्ट, मिल रही हैं खास जानकारियां
Tue, 13 Aug 2019 01:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की कार को टक्कर मारने के मामले में सीबीआई की टीम ट्रक चालक व कंडक्टर से पूछताछ कर रही है। इसके लिए जांच टीम गुजरात के गांधीनगर स्थित एफएसएल लैब में ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर प्रोफाइलिंग टेस्ट करवाएगी।
विज्ञापन
कल सोमवार को भी दोनों आरोपियों का टेस्ट करवाया गया था। जिसमें लगातार नौ घंटे परीक्षण के बाद सीबीआई टीम को इस केस से जुड़ी तमाम जानकारियां मिली थीं।
मामले में जांच करने वाली टीम ने सीबीआई टीम को स्टिल फोटोग्राफ व वीडियो भी सौंपे थे। दरअसल, सीबीआई की टीम आरोपियों का मेमोरी रिकॉल टेस्ट और नार्को टेस्ट करवाना चाहती थी। इसलिए दोनों को गांधीनगर स्थित लैब लाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुरूआती टेस्ट के बाद नार्को टेस्ट के लिए कुल पांच दिनों की जरूरत होगी।