फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation against the head of the department for using abusive language in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में अभद्र भाषा बोलने के आरोप में विभागाध्यक्ष के खिलाफ जांच

Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Investigation against the head of the department for using abusive language in KGMU
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) का पैथोलॉजी विभाग फिर चर्चा में है। यहां विभागाध्यक्ष पर साथी महिला शिक्षक ने अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने मामला विशाखा समिति के हवाले कर जांच करने का निर्देश दिया है। पैथोलॉजी विभाग में लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी मशीन की खरीद के लिए भी पिछले कुछ दिनों से रार मची हुई है।
विज्ञापन


यह रार विभागाध्यक्ष की ओर से तकनीकी बिड में चुनी गई मशीन खारिज करने के बाद शुरू हुई है। केजीएमयू प्रशासन का तर्क था कि विभागाध्यक्ष ने पहले खुद ही मशीन खरीद का प्रस्ताव भेजा और बजट पास होने के बाद मशीन खरीद के समय इसे खारिज दिया। जबकि यह मशीन पुरानी के बदले नई मशीन आने की योजना के तहत ली जानी है। इसके लिए बुलाई गई बैठक में भी विभागाध्यक्ष नहीं गए थे। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। वहीं, विभागाध्यक्ष चिकित्सीय अवकाश पर चल रहे हैं। अब इसमें नया मोड़ आ गया है। पैथोलॉजी विभाग की शिक्षक ने उन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने दोनों मामलों में किसी प्रकार का संबंध होने की बात खारिज की है। अब मामला जांच समिति की रिपोर्ट पर टिका है। जांच समिति में प्रो. मोनिका कोहली, डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, ऊषा अवस्थी, डॉ. रेखा सचान, डॉ. सुजाता, डॉ. मनीष बाजपेयी और डॉ. मौसमी सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed