यूपी के गंभीर अपराध वाले मंत्री की जांच शुरू
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली के खिलाफ की गई शिकायत पर लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
जिन मामलों को लेकर शिकायत की गई है लोकायुक्त ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से उससे संबंधित फाइलें तलब की हैं।
इसके अलावा शिकायतकर्ता को भी नोटिस भेजकर 9 जनवरी तक आरोपों से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है।
सारी सूचनाएं मिलने के बाद लोकायुक्त औपचारिक रूप से जांच शुरू करने के बारे में निर्णय करेंगे। गौरतलब है कि हरदोई के एक विद्यालय संचालक भगत बाबा तेजगिरी ने लोकायुक्त से महबूब अली की शिकायत की है।
मान्यता देने की आड़ में बनाया पैसा
शिकायत में माध्यमिक शिक्षा मंत्री व जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी मिश्रा द्वारा बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और विद्यालयों की मान्यता देने की आड़ में पैसा वसूल करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।