Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intruders entered a warehouse and assaulted the staff; one person sustained a head injury.

Lucknow News: वेयरहाउस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, एक का सिर फटा

Fri, 20 Nov 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Intruders entered a warehouse and assaulted the staff; one person sustained a head injury.
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के गंगोत्री विहार फेज-2 स्थित वेयरहाउस में घुसकर कुछ लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट की। मारपीट में कर्मचारी संतोष का सिर फट गया। वेयरहाउस संचालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वेयरहाउस संचालक अमित कुमार का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे इलाके के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके कार्यालय में घुस आए और हंगामा करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की। आरोपियों ने दोबारा आकर मारपीट करने की धमकी दी और वहां से भाग गए। घायल संतोष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed