फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intoxicated man creates a ruckus in the Civil Hospital emergency ward

Lucknow News: नशेड़ी ने सिविल की इमरजेंसी में मचाया उत्पात

Tue, 23 Jun 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Intoxicated man creates a ruckus in the Civil Hospital emergency ward
लखनऊ। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार देर रात शकील अहमद ने उत्पात मचाया। वह नशे में धुत होकर रात करीब 11:30 बजे अपना मेडिकल कराने पहुंचा था।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डाॅ. राहुल ने बिना पुलिस के जांच करने से मना कर दिया। इससे शकील भड़क गया और चिकित्सक से अभद्रता करने लगा। उसने इमरजेंसी का शीशा फोड़ दिया। कर्मचारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। उसने टूटे शीशे से हमला करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आपातकालीन सेवाएं बाधित रहीं। निदेशक डाॅ. जीपी गुप्ता के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed