फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interview for recruitment of 59 doctors in Sanjay Gandhi PGI from 1st

Lucknow News: संजय गांधी पीजीआई में 59 डॉक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार एक से

Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Interview for recruitment of 59 doctors in Sanjay Gandhi PGI from 1st
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में सृजित हुए नए विभागों में 59 डॉक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां इलाज की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। दो साल में यहां 88 नए डॉक्टरों ने विभिन्न विभागों में जॉइन किया है।
विज्ञापन


संस्थान में पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी, पीडियाट्रिक यूरोलॉजी विभाग, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, सलोनी हार्ट सेंटर, टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य, सिर और गर्दन की सर्जरी विभाग, संक्रामक रोग और ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉक्टरों की भर्ती होनी है। इन विभागों के साथ ही कई अन्य विभागों में भर्ती के लिए दिसंबर 2024 में विज्ञापन निकाला गया था। अब इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया होने जा रही है। साक्षात्कार के बाद अप्रैल में इन पदों पर जॉइनिंग होने की उम्मीद भी है। इससे यहां इलाज और पढ़ाई की व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन

सीनियर के संस्थान छोड़ने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती

पीजीआई में चार साल में अलग-अलग वजह से 24 डॉक्टरों ने संस्थान छोड़ा है। इनमें से 18 ने इस्तीफा दिया है, वहीं छह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। सीनियर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं। इसे देखते हुए संस्थान ने कई विभागों में प्रोफेसर के पदों को असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में बदलकर उन पर भर्ती की है। इस तरह से पद खाली रहने की समस्या से निजात मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







संस्थान में कुछ समय में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसका नतीजा है कि काफी डॉक्टरों ने जॉइन किया है। वहीं नए विभागों की भर्ती प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इससे संस्थान में शिक्षण, शोध और इलाज संबंधी काम में और सुधार होगा। - ले. कर्नल वरुण बाजपेयी, रजिस्ट्रार, संजय गांधी पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article