फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interstate fraudster carrying reward of Rs 10,000 arrested

Lucknow News: दस हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Interstate fraudster carrying reward of Rs 10,000 arrested
पुलिस की गिरफ्त में ठग व जानकारी देते एसपी।
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपये का ईनामी एक अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया है। यह नकली सोने को असली बताकर ठगी करता था। जिसके कब्जे से पुलिस ने पीली धातु की नकदी, जेवर व अन्य सामान सहित एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जिले में नकली को असली सोना बनाकर बेचने को लेकर हरदत्त नगर गिरंट के भेसरी निवासी श्यामलाल यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि उसके साथ साढ़े छह लाख रुपये की ठगी की गई है। इसका मामला दर्ज कर हरदत्त नगर गिरंट थानाध्यक्ष शैलकान्त उपाध्याय के नेतृत्व में सर्विलांस टीम को लगाया गया था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर देवरा नहर पुल से एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के ग्राम मऊ निवासी पवन राय के रूप में हुई जो अपना नाम कमलेश प्रजापति बताता था।
विज्ञापन




इसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो पीली धातु के कंगन, एक असली सोने की चेन, 605.16 ग्राम नकली सोना, एक एटीएम कार्ड, अलग-अलग नंबरों के फर्जी चार आधार कार्ड व 4800 रुपये नकदी बरामद हुई। इसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed