{"_id":"633be8550ea156137e7b8986","slug":"interrogation-with-all-india-ulema-council-president-ahmad-beg","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ahmad Beg on remand: रिमांड के तीसरे दिन अहमद बेग से लंबी पूछताछ, दो लोगों से कराया आमना-सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ahmad Beg on remand: रिमांड के तीसरे दिन अहमद बेग से लंबी पूछताछ, दो लोगों से कराया आमना-सामना
Tue, 04 Oct 2022 02:10 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:10 PM IST
सार
पांच दिनों की रिमांड पर लिए गए ऑल इंडिया उलमा काउंसिल के अध्यक्ष अहमद बेग से पूछताछ जारी है। जांच टीम उसे बहराइच में पीएफआई के तीन ठिकानों पर ले गई। दो लोगों से आमना-सामना कराते हुए पूछताछ की।
विज्ञापन
मो. अहमद बेग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया उलमा काउंसिल के अध्यक्ष अहमद बेग को रविवार रात बहराइच लेकर गई टीम सोमवार को लखनऊ पहुंची। इसके बाद अहमद से एक अन्य टीम ने कई घंटे पूछताछ की। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां दोपहर में अहमद बेग को मदेयगंज इलाके में तीन स्थानों पर ले गई और पड़ताल की। साथ ही दो लोगों से आमना-सामना कराया गया। इनकी कुंडली भी सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम की गिरफ्तारी 22 सितंबर को इंदिरानगर से की गई थी। इसके बाद एसटीएफ ने अहमद बेग को पकड़ा था। अहमद बेग पांच दिन की रिमांड पर है। रिमांड के दूसरे दिन उसे बहराइच में पीएफआई के तीन ठिकानों पर ले जाया गया था। यहां उससे कई जानकारियां मिलीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Vidhansabha: सदन में न बोलने वाले विधायकों के लिए आयोजित होगा एक दिन का विशेष सत्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Navratri: नवरात्र में बरसी देवी मां की कृपा, सराफा बाजार को हर दिन 175 करोड़ रुपये मिले, खूब बिकी गाड़ियां
इसके बाद टीम उसे लेकर सोमवार को लौटी। यहां चौक कोतवाली में उससे खुफिया अफसरों ने फिर कई घंटे पूछताछ की। इस दौरान उसने कई इलाकों के बारे में बताया, जहां पीएफआई सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाती थी।