Navratri: नवरात्र में बरसी देवी मां की कृपा, सराफा बाजार को हर दिन 175 करोड़ रुपये मिले, खूब बिकी गाड़ियां
त्योहार का बाजार तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। नवरात्र में लोगों ने जमकर खरीदारी की। उम्मीद की जा रही है कि दीपावली तक बाजार झूम उठेगा। सराफा, ऑटोमोबाइल और प्रॉपटी की खरीद में लोगों ने जमकर धन खर्च किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहार के बाजार पर देवी मां की कृपा बरस रही है। इससे उत्साहित कारोबारी बीते तीन वर्षों की बिक्री का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जता रहे हैं। सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर और प्रापर्टी बाजार के लिए खरीदारों के खुले बटुए देख कारोबारी कहने लगे हैं कि बाजार इस बार 2020 का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। रिकॉर्ड बिक्री के पीछे कई कारण हैं। हमेशा की तरह सहालग की खरीदारी, बीते कुछ समय से सोने के दाम में गिरावट और सबसे बड़ी बात कोरोना की दहशत से उबरे लोगों का फिर से जिंदगी को आगे लेकर जाना है। वे पूरी क्षमता के साथ खरीदारी के मूड में हैं। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक, 2019 के बाजार का दौर लौटेगा।
वाहनों का बढ़ता कारवां
आरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक 2413 वाहनों का पंजीकरण हुआ है। इसमें 1044 चार पहिया वाहन हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स7 (1.17 करोड़) भी शामिल है। ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सितंबर से नवरात्र तक की बिक्री की बात करें तो सिर्फ चार पहिया वाहनों का बाजार लगभग 250 करोड़ का होने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें - PFI: पीएफआई के तीन सदस्य बहराइच से हिरासत में, सीएए व एनआरसी के प्रदर्शन में सक्रिय थे आरोपी
ये भी पढ़ें - Ahmad Beg on remand: रिमांड के तीसरे दिन अहमद बेग से लंबी पूछताछ, दो लोगों से कराया आमना-सामना
सराफा कारोबारी बोले-सही समय पर खरीदारी कर रहे ग्राहक
एचएसजे के अंकुर आनंद कहते हैं कि बाजार में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि नवरात्र से मिली है। करवाचौथ की तैयारी है। इससे और स्पष्ट हो जाएगा कि दीपावली तक बाजार किस गति से आगे बढ़ेगा। सोने के दाम में आठ से 10 फीसदी की गिरावट है। ग्राहकों के लिए ये सही समय है खरीदारी करने का। रामकुमार शिव कुमार के आशुतोष वर्मा कहते हैं कि वर्ष 2019-20 और 2021 में बाजार बहुत प्रभावित हुआ था। उम्मीद है कि इस साल सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। जुगल किशोर ज्वैलर्स के राघव रस्तोगी कहते हैं कि सोने और हीरे का क्रेज होने से बाजार बढ़ रहा है। ज्वैल पैलेस के संदीप अग्रवाल कहते हैं कि जनवरी-फरवरी तक की बुकिंग हो रही है।
सराफा एसोसिएशन ने दिए बेहतरी के संकेत
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ रस्तोगी व वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल कहते हैं कि औसतन 175 से 200 करोड़ तक का कारोबार नवरात्र में हर दिन हो रहा है। महानगर सराफा के चेयरमैन राजीव रस्तोगी के मुताबिक, 2020-21 के टारगेट से आगे बढ़कर कारोबार होने के संकेत मिल रहे हैं।
78 करोड़ 87 लाख से अधिक रजिस्ट्री से हुई आय
प्रॉपर्टी की खरीदारी भी शुभ मुहूर्त में तेज है। सहायक आयुक्त निबंधन एवं स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, इस नवरात्र 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक जिले के निबंधन कार्यालयों में 7033 पंजीकरण हुए। इससे 78 करोड़ 87 लाख 69 हजार 510 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। दीपावली तक इसमें अच्छी वृद्धि के आसार हैं।