फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interrogation of the accused named in Umashankar murder case remained inconclusive

Lucknow News: उमाशंकर हत्याकांड में नामजद आरोपियों से पूछताछ रही बेनतीजा

Thu, 26 Jun 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of the accused named in Umashankar murder case remained inconclusive
लखनऊ। प्याज कारोबारी उमाशंकर सिंह की हत्या का कारण पुलिस अब तक पता नहीं कर सकी है। नामजद आरोपियों से पूछताछ में भी अहम जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच रुपये की लेनदेन के विवाद की ओर घूम गई है। सीसीटीवी कैमरों से कुछ संदिग्ध वाहन नजर आए हैं। अंधेरे की वजह से फुटेज साफ नहीं मिली है।

सुल्तानपुर के लंभुआ के भरखरे निवासी उमाशंकर सिंह की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी महिला मित्र वैशाली को पूछताछ के बाद फिलहाल पुलिस ने छोड़ दिया। वैशाली के भाई अविनाश, अनुराग और प्रेमी संदीप हिरासत में हैं। पुलिस अफसरों ने तीनों से कई घंटे पूछताछ की।

सूत्र बताते हैं कि इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को इसका पता चला है कि वैशाली का रिश्ता उमाशंकर के गांव से है, तभी से दोनों में परिचय था। वैशाली गोमतीनगर में चाय का ठेला लगाती है। संदीप पांडेय भी उसके पास चाय और फास्ट फूड का ठेला लगाता है।
विज्ञापन




पार्टनर पर भी पुलिस की निगाहें

उमाशंकर बड़े कारोबारी थे। सूत्रों के मुताबिक एक बाहुबली के संरक्षण में बड़े-बड़े ठेके लिए, लेकिन उसकी हत्या के बाद खुद को सीमित कर लिया। बालू-मौरंग के साथ पार्टनरशिप में प्याज का काम शुरू किया। इसमें भी काफी रुपया लगाया। पुलिस पता लगा रही है कि उमाशंकर के किन लोगों के साथ कारोबारी रिश्ते थे। इसकी भी आशंका है कि लेनदेन के विवाद में उमाशंकर की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव देख बेसुध हो गई मां व पत्नी

उमाशंकर का शव बुधवार शाम सात बजे घर पहुंचा तो मां व पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगीं। ग्रामीण घर के बाहर जमा हो गए। देर शाम तीर्थस्थल धोपाप में गोमती के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed