अब क्रिकेट फैंस लखनऊ में देखेंगे IPL LIVE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर विस्तार में पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच होगा। यह दावा है स्टेडियम निर्माण से जुड़ी कंपनी इकाना स्पोर्ट्स सिटी के अधिकारियों का।
एलडीए के कार्यवाहक वीसी राजशेखर बुधवार को जब स्टेडियम की साइट का दौरा करने पहुंचे तो उन्हें कंपनी के अफसरों ने भरोसा दिलाया। कहा कि वर्ष 2016 में क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
बाकी का खेल परिसर 2017 तक तैयार होगा। खेल परिसर में फुटबॉल स्टेडियम भी जोड़ा गया है, यह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।
शहीद पथ पर बन रहा है स्टेडियम
शहीद पथ पर 137 एकड़ भूमि पर थ्रीपी मॉडल के आधार पर क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसे एनसीसी कंपनी अपने सहयोगियों के साथ मिल कर बना रही है। तीन अक्तूबर को भूमिपूजन हुआ था।
इंजीनियरिंग कंसल्टेंट की तलाश भी शुरू हो गई है। कंपनी यहां 77 एकड़ में खेल परिसर और बाकी भूमि पर रीयल इस्टेट डवलपमेंट करेगी। करीब 450 करोड़ रुपये का खर्च स्टेडियम पर किया जाएगा।
कार्यवाहक वीसी राजशेखर ने स्टेडियम की साइट का दौरा किया। यहां उन्होंने इस स्टेडियम निर्माण की टाइमलाइन और बाकी परियोजना के विषय में जानकारी की।
वीसी राजशेखर के साथ में कार्यवाहक सचिव सीमा सिंह, मुख्य अभियंता ओपी मिश्र, अधिशासी अभियंता रोहित खन्ना और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
50 हजार दर्शक एक साथ देख सकेंगे मैच
इस भूमि पर केवल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसमें आईसीसी के मानक पूरे किए जाएंगे। करीब 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला ये स्टेडियम होगा।
जिसमें एक क्रिकेट अकादमी भी होगी।
जहां प्रशिक्षण के साथ ही क्रिकेटर और कोच के लिए निवास की भी सुविधा होगी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि, हर हाल में अप्रैल-2016 में ये क्रिकेट स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा।
इसके साथ ही फुटबाल स्टेडियम भी होगा। छह हजार दर्शकों की क्षमता का एक इंडोर स्टेडियम होगा। इसके बाद में कंपनी यहां रीयल इस्टेट डवलपमेंट शुरू करेगी। कंपनी 35 साल तक यहां खेल परिसर का रखरखाव करेगी। इसके बाद खेल निदेशालय को हैंडओवर होगा।
एलडीए के कार्यवाहक उपाध्यक्ष राजशेखर ने बताया, इस स्टेडियम और खेल परिसर का निर्माण गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कर दिया जाएगा। निर्देश दे दिया गया है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि, यहां आईपीएल-2016 का मैच भी खेला जाएगा। इसी गति से काम किया जाए।