फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   international smuggler arrested with foreign currency worth 3 crore rupees

तीन करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी समेत तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, 11 किलो सोना भी पकड़ा

Fri, 15 Mar 2019 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
international smuggler arrested with foreign currency worth 3 crore rupees
डॉलर (सांकेतिक तस्वीर)
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने तीन करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी और 11 किलो सोने के साथ अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई की लखनऊ टीम ने नेपाल बॉर्डर पर रूपईडीहा में लेडीज सूट के गत्ते में एक करोड़ रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर छिपाकर ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चांदनी चौक के एक मकान से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की विदेशी करेंसी और 11 किलो सोने के साथ एक तस्कर को पकड़ा है।  
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। डीआरआई लखनऊ के अधिकारियों के मुताबिक, रूपईडीहा से गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम दिल्ली निवासी अशफाक और आमिर हैं।
विज्ञापन


पुख्ता जानकारी पर इन्हें बैग समेत रूपईडीहा के कस्टम ऑफिस ले जाया गया। संदेह होने पर लेडीज सूट के गत्ते को फाड़ा गया तो बीच में छिपाए गए अमेरिकी डॉलर दिखने लगे। इसके बाद सभी गत्तों पर गर्म पानी डाला गया तो 100 अमेरिकी डॉलर के 1440 नोट बरामद हुए। इनकी भारतीय मुद्रा में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। दोनों को कस्टम एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से दुबई वाया काठमांडू लिंक

अशफाक और आमिर ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली में भारतीय मुद्रा को अमेरिकी डॉलर में बदला गया था। इसके बाद अब दोनों दुबई में तस्करी का सोना खरीदने के लिए काठमांडू के रास्ते जा रहे थे।

चांदनी चौक में भी हुई छापेमारी, एक गिरफ्तार
दोनों तस्करों की की निशानदेही पर दिल्ली के चांदनी चौक में भी डीआरआई ने कार्रवाई कर आवासीय मकान से दो करोड़ रुपये की कीमत से अधिक विदेशी करेंसी और 11 किलो सोना बरामद किया है। यहां से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed