फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   International Para-badminton player Hubaida and her father Qamar felicitated.

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हुबैदा और पिता कमर सम्मानित

Fri, 03 Jul 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
International Para-badminton player Hubaida and her father Qamar felicitated.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरवपूर्ण पल तब आया, जब पिता और पुत्र को एक ही मंच पर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए मोहम्मद कमर को पदोन्नत कर सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बनाया गया। उत्तर प्रदेश विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के निदेशक प्रो. डॉ. आदर्श कुमार ने उनके कंधों पर नए पद के सितारे लगाकर सम्मानित किया। इसी समारोह में उनके पुत्र और भारत के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित अबू हुबैदा को भी फ्रांस पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और ब्रिटिश एवं आयरिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन और विश्व रैंकिंग के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हुबैदा ने इसे अपने परिवार के लिए सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed