फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   internal politics in bhartiya janta party

मोदी की आड़ में अपनी सियासत चमका रहे नेता

Tue, 11 Mar 2014 05:10 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
internal politics in bhartiya janta party

मोदी के आने से पार्टी में और भले कुछ हो न हो लेकिन उनके नाम की हवा ने बरसों से गांव व घर की तरफ न देखने वालों को अचानक गांव-घर की जरूर याद दिला दी है।

विज्ञापन


बहती गंगा में हर छोटा-बड़ा अपने हाथ धुलकर सांसद बन लेना चाहता है।

इनमें वह भी हैं जो भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की टीम में किसी न किसी रूप में जुड़े हैं तो वह भी जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि का अभी तक पता नहीं है।

अभी तक इन्होंने दिल्ली व मुंबई में रहकर पैसा कमाया और अब मोदी के सहारे भाजपा से ‘माननीय’ कहलाना चाहते हैं।

संगठन के बजाय सांसदी की बेताबी

internal politics in bhartiya janta party

संगठन के लोगों की बात करें तो सिद्धार्थनाथ सिंह दिल्ली में सक्रिय रहते हैं। पर वे फूलपुर से टिकट चाह रहे हैं।

पिछली बार सीतापुर से चुनाव लड़ना चाहते थे। सिद्धार्थनाथ सिंह के पूर्वज सीतापुर के रहने वाले थे। फिर यह लोग इलाहाबाद व फूलपुर इलाके में शिफ्ट हो गए।

श्रीकांत शर्मा दूसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हैं। पर, अब इनका मन भी संगठन के बजाय सांसद बनने को मचलने लगा है। मथुरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

हालांकि मथुरा से पार्टी के एक और नेता जो विनिवेश प्रकोष्ठ से जुड़े हैं, वह भी टिकट चाह रहे हैं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नजदीकी रिश्तेदार भी हैं।

फतेहपुर सीकरी से भी दावेदार हैं। क्रिकेटर चेतन चौहान को फिर यूपी की याद आ रही है। चौहान पिछली बार दिल्ली से लड़े थे। इस बार वह भी अमरोहा, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर में किसी सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक भी पूरी तरह दिल्ली में ही सक्रिय हैं। पर, टिकट वह भी मुजफ्फरनगर से चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंगों में सियासी बोल

internal politics in bhartiya janta party

लखीमपुर खीरी व बहराइच की सीमा पर संजय भल्ला के नाम के होर्डिंग सिर्फ भाजपाइयों का नहीं बल्कि इलाके के तमाम लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

संजय भल्ला के बारे में भाजपाइयों को ही नहीं पता है कि वे कौन हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि संजय बहुत पहले भाजपा के राष्ट्रीय आईटी सेल में थे।

भल्ला की इच्छा लखीमपुर खीरी से चुनाव लड़ने की है। प्रतापगढ़ में तीन लोगों के नामों के होर्डिंग चर्चा में हैं। किसी पर दिनेश तिवारी भाजपा के कमल और मोदी के साथ हाथ जोड़े दिखाई देते हैं।

तो किसी पर संगमलाल गुप्त तो कई पर विद्याधर मिश्र प्रतापगढ़ के लोगों की सेवा के वादे के साथ विराजमान हैं। यह सभी मुंबई के बड़ेे कारोबारी बताए जाते हैं।

ये भाजपा में हैं या नहीं, यह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी याद नहीं आ रहा है। पर, सूत्रों के मुताबिक, यह सब पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

इन सीटों का भी दिलचस्प नजारा

internal politics in bhartiya janta party

गोंडा व केसरगंज में शेरबहादुर मिश्र के होर्डिंग उनके भाजपा से टिकट के दावेदार होने का संकेत दे रहे हैं। अमरोहा में तरुण राठी के फोटो सहित होर्डिंग लगे हुए हैं।

मुंबई में रहने वाले राठी फिल्म निर्माण क्षेत्र से भी जुड़े बताए जाते हैं। भाजपा में इनकी आधिकारिक एंट्री कब हुई, किसी को नहीं पता। पर अमरोहा से भाजपा का टिकट चाहने वाले दावेदारों में शामिल बताए जाते हैं।

मुजफ्फरनगर में भाजपा के जो नेता दावेदार हैं वह तो हैं ही, एक नया नाम बाबूलाल बलियान होर्डिंगों के जरिये  सामने आया है।

बताया जाता है कि सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पद से रिटायर होने के बाद पूरी तरह नोएडा में शिफ्ट हैं। चाहते हैं कि नौकरी के बाद मोदी के सहारे ‘सांसदी’ का भी मजा ले लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed