{"_id":"67b23858c9443c422d0e3474","slug":"intermittent-jam-in-bachhrawan-raebareli-news-c-101-1-rai1002-127720-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बछरावां में रुक-रुक कर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बछरावां में रुक-रुक कर लगता रहा जाम
Mon, 17 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बछरावां कस्बा स्थित हाईवे पर धीरे-धीरे कतार में निकलते वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। रविवार को अवकाश के कारण हाईवे पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बछरावां कस्बे से बगाही व हसनगंज तक सुबह से शाम तक जाम लगता रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस व कोतवाली पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सुबह वाहनों की संख्या बढ़ने से छह बजे से आठ बजे तक जाम लगा रहा। इसके बाद दोपहर में 12 बजे से एक बजे तक जाम लगा और फिर शाम चार बजे से जाम लग गया। जाम में फंसे आशीष, अमित, लवकुश, अशोक का कहना था कि बछरावां कस्बे में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति रही। वह लोग बछरावां कस्बे में एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।
कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महाकुंभ के लिए रविवार को श्रद्धालु भारी संख्या में निकले, जिस कारण जाम की समस्या रही। पुलिस बल ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
पत्थर मारकर रिजर्व ट्रेन की बोगियों के शीशे तोड़े
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेल खंड के बछरावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर महाकुंभ के लिए खड़ी रिजर्व ट्रेन की बोगियों के शीशे तोड़ दिए गए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 15 बोगियों की रिजर्व महाकुंभ ट्रेन को प्लेटफाॅर्म पर खड़ा किया गया है। बीती शाम बोगियों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए गए।
कुछ किशोर बोगियों के बगल से गुजर रहे थे। उन्होंने पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। इनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी भाग गए। सूत्रों के माने तो रविवार सुबह आरपीएफ पुलिस ने क्षेत्र के करीब छह किशोरों को पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।