फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intercity Express will not run for three days

Lucknow News: तीन दिन नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 06 Aug 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Intercity Express will not run for three days
रायबरेली। लखनऊ-कानपुर रेलखंड के जैतीपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, जिसके लिए इस रूट की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। जिले से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी को निरस्त किया जाएगा। नीलांचल एक्सप्रेस और उद्योग नगरी एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन


कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 12, 13, 14 अगस्त और प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली यही गाड़ी 13, 14, 15 अगस्त को निरस्त रहेगी। यही इंटरसिटी ट्रेन छह एवं सात अगस्त को कानपुर से आधे घंटे देरी से रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 14 अगस्त को रायबरेली आएगी, लेकिन लखनऊ के रास्ते जाने के बजाए बदले हुए मार्ग डलमऊ, उन्नाव होते हुए कानपुर जाएगी। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस भी 14 अगस्त को लखनऊ के रास्ते आने के बजाए मार्ग परिवर्तन के कारण उन्नाव से डलमऊ होते हुए रायबरेली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि जैतीपुर स्टेशन पर डाउन लूप लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसीलिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

नौचंदी, पद्मावत व ऊंचाहार एक्सप्रेस देर से पहुंचीं
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के निरस्त होने और लेटलतीफी की वजह से यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सोमवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें नहीं आईं। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे देरी से पहुंची, जबकि प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से आई। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण यहां देर से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed