फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Insurance workers strike

बीमाकर्मियों ने की एक घंटे की हड़ताल, छह सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज

Thu, 04 Feb 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Insurance workers strike
बीमा कर्मचारियों व अधिकारियों के संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर बुधवार को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर एक घंटे हड़ताल की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बीमा कंपनियों के निजीकरण व वेतन विसंगतियों सहित छह सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने के लिए आवाज बुलंद की गई।
संयुक्त मोर्चा के संयोजक सुधीर सक्सेना ने बताया कि अगस्त 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण के लिए शीघ्र वार्ता और एनपीएस खत्म कर सबको 1995 की पेंशन स्कीम का लाभ देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पेंशन भोगी की पेंशन अपग्रेड करने, फैमिली पेंशन का एकरूप 30 प्रतिशत करने, सभी को पेंशन स्कीम 1995 का लाभ दिए जाने तक की अवधि में प्रबंधन का अंशदान 14 प्रतिशत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी व दो बैंकों के निजीकरण का विरोध और बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत के प्रस्ताव का विरोध किया गया।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, अब्दुल नईम, दिनेश सिंह, अनूप निगम, अमर शर्मा, आर एन सोनकर, ए जेड किदवई, संजय मित्रा और रमाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed