{"_id":"68acd2c535b4dbde0e08b5f8","slug":"insurance-of-25-lakhs-for-bappa-10-crores-for-the-public-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1354427-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बप्पा के लिए 25 लाख का बीमा, जनता के लिए दस करोड़ का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बप्पा के लिए 25 लाख का बीमा, जनता के लिए दस करोड़ का
Tue, 26 Aug 2025 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
झूलेलाल वाटिका में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है।
लखनऊ। गणपति बप्पा के स्वागत में शहर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलकर्ता के स्वागत में शहरवासी पलकें बिछाए हैं। कल यानी 27 अगस्त से गणेशोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। हमारे बप्पा कॉलम में शहर के गणेश पंडाल और वहां के खास आयोजनों से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी ताकि आप अपनी सुविधानुसार इसमें शिरकत कर सकें। इसी कड़ी में आज पढि़ये गोमती नदी के तट पर सि्थत झूलेलाल वाटिका में होने वाले आयोजन के बारे में।
झूलेलाल वाटिका में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है। मूर्ति और पंडाल के लिए 25 लाख का बीमा कराया गया है। जनता के लिए दस करोड़ का बीमा कराया गया है ताकि किसी तरह की अगर क्षति होती है तो भरपाई हो सके। श्री गणेश प्राकट्य समिति के महामंत्री सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 20वां उत्सव मना रहे हैं। कोलकाता के कारीगरों ने स्टायरोफोम से 15,000 वर्ग फीट में 85 फीट ऊंचा पंडाल बनाया है। इसमें मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर बनाई गई छह फीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। पंडाल में स्टायरोफोम से ब्रह्मोस्त्र मिसाइल भी बनाई गई है। समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, रंजीत सिंह मनोज अवस्थी हैं।