फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instructions issued for Chhath Pooja by Uttar Pradesh Government.

छठ पूजा: योगी सरकार ने कहा, कोरोना से बचने के लिए सख्ती से पालन कराएं दिशानिर्देश

Wed, 18 Nov 2020 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Nov 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued for Chhath Pooja by Uttar Pradesh Government.
- फोटो : amar ujala

राज्य सरकार ने छठ पर्व पर कोविड संक्रमण के प्रभाव को न्यूनतम बनाए रखने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मातहत अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती के साथ पालन किए जाने की ताकीद की गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सरकार की तरफ से निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पूजन स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। सभी कार्यक्रमों में दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन कराए जाने का दायित्व भी कार्यक्रम के आयोजक का होगा।
विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे 19 व 20 नवंबर को छठ पर्व यथासंभव घर पर ही मनाएं या घर के निकट ही मनाएं। इस अवसर पर नदी व तालाब के किनारे पारंपरिक स्थानों पर पहले की तरह नगर निगम, नगर निकाय व जिला प्रशासन की ओर से अर्घ्य दिए जाने की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी व तालाबों के किनारे शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। पारंपरिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाए। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजरूम की समुचित व्यवस्था की जाए। पूजा स्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था मय चिकित्सकों की टीम के साथ की जाए।

घाटों पर बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाए

लोग गहरे पानी में न जाने पाएं, इसके लिए घाट के अंदर बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाए। पूजा स्थलों व घाटों पर पहुंचने के लिए यथावश्यक सीढ़ियों की व्यवस्था किए जाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से पूजा स्थलों की सतत निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।

छठ के घाटों एवं पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की तैनाती के साथ-साथ छठ संगठनों या कार्यक्रम के आयोजक के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की जाए। पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed