फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instructions for quick settlement of pending payments on the Gem portal

जेम पोर्टल पर लंबित भुगतान के  त्वरित निस्तारण के निर्देश

Fri, 23 Oct 2020 01:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Oct 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions for quick settlement of pending payments on the Gem portal
प्रमुख सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. नवनीत सहगल ने जेम पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित भुगतान के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने को कहा है। विशेषकर एमएसएमई इकाइयों के  भुगतान तुरंत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा विभागों में खरीद के बाद भुगतान की समयसीमा निर्धारित है, फिर भी कुछ विभाग द्वारा एमएसएमई इकाइयों को विलंब से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


डा. सहगल ने ये निर्देश निर्यात प्रोत्साहन भवन में जेम की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ विभागों के क्रेताओं द्वारा जेम पोर्टल पर उपलब्ध उत्पाद एवं सेवाओं की खरीद ई-टेण्डर  के माध्यम से की जा रही है जबकि मुख्य सचिव के स्पष्ट निर्देश है कि जो उत्पाद व सेवाएं जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं उनकी खरीद अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल से ही की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि जेम पोर्टल पर उपलब्ध उत्पाद/सेवा का क्त्रस्य अन्य माध्यम से करने वाले खरीदारों पर विभागाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल पर 2020-21 में अक्तूबर तक कुल 1665 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई एवं कुल 60,017 पंजीकृत हो गए हैं। इनमें 15473 एमएसएमई इकाइयां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed