{"_id":"5e6dfff78ebc3ea4d03004eb","slug":"instruction-for-people-visiting-lucknow-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़िया घर आने वाले दर्शकों के लिए निर्देश जारी, वन्यजीवों के लिए किए गए विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़िया घर आने वाले दर्शकों के लिए निर्देश जारी, वन्यजीवों के लिए किए गए विशेष इंतजाम
Sun, 15 Mar 2020 03:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Mar 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जू प्रशासन ने दर्शकों से अनुरोध भी किया है कि अगर किसी को जुकाम, खांसी, बुखार है तो वे जू आने से बचें। दर्शकों को इस संबंध में जागरूक करने के अलावा जू में पम्फलेट भी छपवाए गए हैं।
विज्ञापन
निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के दोनों गेटों पर सेनेटाइजर से हाथ धुलने का इंतजाम करवाया गया है। जू परिसर में लगभग 10 स्थानों पर इनका इंतजाम है। टिकट विंडो पर भी इसका इंतजाम है।
विज्ञापन
दोनों ही गेटों पर टिकट चेकिंग में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स के अलावा एडवाइजरी के बोर्ड लगाए गए हैं। जब तक हालात सामान्य नहीं होते यही इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
वन्यजीवों के लिए विशेष इंतजाम : निदेशक ने बताया कि प्राणि उद्यान के वन्यजीवों को दिए जाने वाले भोजन को पहले से ही विसंक्रमित किया जा रहा है। गौरतलब है कि जू में 90 से अधिक प्रजातियों के करीब एक हजार से अधिक की संख्या में वन्यजीव हैं।