{"_id":"aa4bebdc579ef852f60ab914681c8bab","slug":"instruction-for-new-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा अधिकारियों को जावेद उस्मानी ने दिया ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा अधिकारियों को जावेद उस्मानी ने दिया ज्ञान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने वर्ष 2012 के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को अपनी बेहतर कार्यशैली से समाज में अलग पहचान बनाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराने में कोई कोर-कसर न छोड़ें।
ड्यूटी के दौरान कभी-कभी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है किंतु दायित्व निर्वहन में सदैव नियमानुसार कार्य करने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने मंगलवार को अपने कार्यालय 17 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने युवा प्रशासनिक अधिकारियों को से कहा कि उन्हें लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव से भेंट करने वाले प्रशिक्षु आईएएस व वर्तमान में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत ए दिनेश कुमार, अभिषेक सिंह, अमित सिंह मंशा, अंकित कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार, इंदुमती, चंद्र विजय सिंह, जसजीत कौर, नेहा प्रकाश, प्रवीण कुमार लक्षकार, रवीश गुप्ता, संजीव सिंह, शर्मा प्रशांत, उज्ज्वल कुमार, यशु रस्तोगी व टीके शिबु शामिल थे।